दीपावली पर दिल्ली से ऊना आना हुआ आसान, एचआरटीसी ऊना डिपो ने भेजी 5 बसें

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Nov, 2020 06:14 PM

it is easy to come to una from delhi on deepawali hrtc una depot sent 5 buses

दीपावली पर्व पर दिल्ली से ऊना आने वाले यात्रियों की मुश्किलें एचआरटीसी ऊना डिपो ने दूर कर दी हैं। इस पर्व पर यात्रियों को दिल्ली से ऊना लाने के लिए विशेष तौर पर 5 बसें दिल्ली भेजी गई हैं।

ऊना (मनोहर) : दीपावली पर्व पर दिल्ली से ऊना आने वाले यात्रियों की मुश्किलें एचआरटीसी ऊना डिपो ने दूर कर दी हैं। इस पर्व पर यात्रियों को दिल्ली से ऊना लाने के लिए विशेष तौर पर 5 बसें दिल्ली भेजी गई हैं। यह बसें दिल्ली पहुंच गई हैं और वहां से यात्रियों को लेकर ऊना आएंगी। यदि दिल्ली से हमीरपुर के लिए सीधी सवारी मिलेगी तो ऊना डिपो की बस इन सवारियों को लेकर हमीरपुर जाएगी। यह विशेष व्यवस्था हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो द्वारा शुरू की गई है। दिल्ली से ऊना आने वाले यात्रियों की तादाद अधिक होगी तो ऊना डिपो द्वारा 3 बसें और भेजी जा सकती हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा कोरोना काल के बाद इंटरस्टेट बस रूट शुरू किए गए तो इसमें 21 रूट चलाए गए। इन 21 रूटस में ऊना डिपो का एक भी रूट शामिल नहीं किया गया था। हालांकि इंटरस्टेट रूट पर बसें चलाने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा ऊना डिपो से प्रस्ताव मांगा गया था। ऊना डिपो द्वारा इंटरस्टेट बस रूट चलाने के लिए बाकायदा प्रस्ताव भी भेजा गया था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी। इस पर ऊना डिपो की कोई भी बस दिल्ली के लिए नहीं चल रही थी। 

इस समय दिन के समय ऊना से दिल्ली के लिए अन्य डिपो के केवल 3 रूटस चल रहे हैं। इनमें ऊना डिपो का एक भी रूट शामिल नहीं है। जो अन्य डिपो के रूट चल रहे हैं उनमें पहली बस ऊना से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर नंगल डिपो की, दूसरी बस एचआरटीसी (सरकाघाट डिपो) की ऊना से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर तो तीसरी बस सुबह 11 बजे धर्मशाला से दिल्ली (देहरा डिपो) की चलती है। इसके अलावा ऊना से दिल्ली के लिए एचआरटीसी व अन्य रोड़वेज के 8 नाइट बस रूट चल रहे हैं।

इनमें रात्रि 8 बजे हमीरपुर से दिल्ली (हमीरपुर डिपो), रात्रि 8ः15 पर अवाहदेवी से दिल्ली (हमीरपुर डिपो), रात्रि 8ः30 पर बैजनाथ से दिल्ली (बैजनाथ डिपो), रात्रि 10 बजे पठानकोट से दिल्ली (पठानकोट डिपो),10ः15 पर बैजनाथ से दिल्ली (हरियाणा  रोड़वेज), 10ः20 पर पालमपुर से दिल्ली (पालमपुर डिपो), 11 बजे धर्मशाला से दिल्ली (हरियाणा रोड़वेज) व सुबह 12ः30 बजे चम्बा से दिल्ली (चम्बा डिपो) शामिल है। एचआरटीसी ऊना के आरएम दर्शन सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व पर ऊना से दिल्ली के लिए स्पैशल बसें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह बसें कम पड़ेंगी तो ऊना डिपो द्वारा 3 बसें और भी भेजी जा सकती हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!