International Yoga Day: हमीरपुर की 'रबर डोल' निधि डोगरा और यशवर्धन अत्री चमका रहे प्रदेश का नाम

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2025 12:21 PM

international yoga day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 जून, 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ था। इस ऐतिहासिक पहल ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में योग को नई पहचान दिलाई।

हमीरपुर (राजीव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 जून, 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ था। इस ऐतिहासिक पहल ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में योग को नई पहचान दिलाई। तब से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस पहल के 10 वर्षों के भीतर ही योग शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धियों का माध्यम बन चुका है। योग के इसी बढ़ते प्रभाव का प्रमाण हैं हमीरपुर जिला के दो होनहार योगासन खिलाड़ी—निधि डोगरा और अंतर्राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी यशवर्धन अत्री, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल हमीरपुर, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

रबर डोल के नाम से मशहूर हमीरपुर की निधि डोगरा हिमाचल प्रदेश की पहली महिला योगासन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार 2 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हाेंने वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय स्कूली योगासन खेलों में रजत पदक और वर्ष 2024-25 में कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अलावा निधि ने कलात्मक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता 2024-25 में कांस्य पदक, राज्य स्तरीय कलात्मक योगासन प्रतियोगिता 2024-25 में स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता 2024-25 में भी स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने यूथ गेम्स 2025 में भी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जो राज्य के लिए एक गर्व का विषय है।

दूसरी ओर हमीरपुर के ही यशवर्धन अत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 10वीं एशियाई योग चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक और युगल स्पर्धा में 5वां स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उन्हाेंने 49वीं जूनियर-सब जूनियर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में कांस्य पदक, स्कूल स्टेट गेम्स अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय अंडर-18 व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक और अंडर-16 वर्ग की राज्य चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते। यशवर्धन ने एक ही सत्र में अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-19—तीनों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्त्रोत 
रबड़ डोल निधि डोगरा और यशवर्धन अत्री आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया है कि अगर लगन और समर्पण हो, तो योग जैसे पारंपरिक भारतीय अभ्यास को भी वैश्विक मंच पर पहुंचाया जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल हमीरपुर, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!