उद्योगपति सुमित सिंगला पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान 2021 से सम्मानित

Edited By prashant sharma, Updated: 04 Oct, 2021 04:26 PM

industrialist sumit singla honored with pandit deendayal memorial award 2021

क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला को भारतीय बौद्ध संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा प. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान 2021 से...

बद्दी : क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला को भारतीय बौद्ध संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा  प. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में  पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। भारतीय बौद्ध संघ द्वारा आयोजित उक्त समारोह सामाजिक समरसता व महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन एनडीएमसी सभागार नई  दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भन्ते संघप्रिय राहुल ने की। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहे। विशिष्ठ अतिथि संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉन बारला, दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी वासु रुखड़, विधायक पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय, पूर्व सांसद अनीता आर्य, पूर्व डीआईजी पंजाब सुरेश शर्मा, सदस्य एनडीएमसी विशाखा सैलानी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद भाई चौहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं सभी अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, मंत्री भी उपस्थित रहे। उक्त सम्मेलन में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया, उल्लेखनीय है कि सुमित सिंगला को सामाजिक क्षेत्रों में शानदार कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!