Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 May, 2017 08:04 PM
प्रदेश सरकार ने ग्रांट-इन-एड के तहत स्कूलों में सेवाएं दे रहे पीरियड बेसिस एस.एम.सी. शिक्षकों के वेतन में 30 प्रतिशत बढ़ौतरी की है।
शिमला: प्रदेश सरकार ने ग्रांट-इन-एड के तहत स्कूलों में सेवाएं दे रहे पीरियड बेसिस एस.एम.सी. शिक्षकों के वेतन में 30 प्रतिशत बढ़ौतरी की है। इसके तहत एस.एम.सी. शिक्षकों के वेतन में प्रति माह 1050 से 1800 रुपए तक वृद्धि है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। शिक्षकों का यह वेतन अप्रैल माह से बढ़ाया गया है। शिक्षकों को जून माह से एरियर के साथ यह बढ़ा हुआ वेतन दिया जाएगा।
पी.जी.टी. का वेतन हुआ 7800 रुपए
30 प्रतिशत बढ़ौतरी के बाद उक्त वर्ग के पी.जी.टी., डी.पी.ई व टी.जी.टी. शिक्षकों का वेतन 7800 रुपए हो गया है। इसके साथ ही एल.टी., शास्त्री व डी.एम. के वेतन में 1350 रुपए बढ़े हैं जबकि जे.बी.टी. शिक्षकों के वेतन में 1050 रुपए बढ़ौतरी हुई है। इसके बाद अब एल.टी., शास्त्री व डी.एम. का वेतन 4500 रुपए से बढ़कर 5850 रुपए व जे.बी.टी. का 3500 रुपए से बढ़कर 4550 रुपए हो गया है।
पी.जी.टी. को प्रति पीरियड मिलेंगे 195 रुपए
प्रदेश सरकार ने शिक्षकों क ो दिए जाने वाले मानदेय में प्रति पीरियड बढ़ौतरी की है। इसके तहत अब 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले पी.जी.टी. को प्रति पीरियड 195 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 9वीं और 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले पी.जी.टी. क ो प्रति पीरियड 130 रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही डी.पी.ई. व टी.जी.टी. को भी 130 रुपए, एल.टी., शास्त्री, डी.एम. और जे.बी.टी. को प्रति पीरियड 97.5 रुपए मिलेंगे।