Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Jan, 2018 07:36 PM
बुधवार को नैशनल हाईवे 21 पर हुई कार दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): बुधवार को नैशनल हाईवे 21 पर हुई कार दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार दिल्ली से मनाली जा रही थी कि नैशनल हाईवे 21 पर शुकदेव वाटिका के समीप खाई में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार 7 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बी.एस.एल. कालोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।