Edited By Vijay, Updated: 02 Nov, 2023 09:31 PM

पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध घाटी बीड़ बिलिंग में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके चलते बिलिंग से उड़ान भरने के तुरंत बाद वीरवार सुबह फ्रांसीसी फ्री फ्लायर पैराग्लाइडिंग पायलट फेबीयन रीनर दुर्घटना का शिकार हो गया।
पपरोला (ब्यूरो): पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध घाटी बीड़ बिलिंग में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके चलते बिलिंग से उड़ान भरने के तुरंत बाद वीरवार सुबह फ्रांसीसी फ्री फ्लायर पैराग्लाइडिंग पायलट फेबीयन रीनर दुर्घटना का शिकार हो गया। पैराग्लाइडर उतराला के पहाड़ी इलाके के बिग फेस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते पायलट को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने तत्काल बचाव हेतु हैलीकॉप्टर की सहायता का अनुरोध किया है।
उधर, प्रशासन ने पैराग्लाइडर पायलटों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतते हुए अपने जोखिम पर उड़ान भरने की सलाह दी है। एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने बताया कि बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के दौरान एक फ्रांसीसी फ्री फ्लायर बिग फेस की पहाड़ियों में फंसा हुआ है। शुक्रवार को चौपर के माध्यम से पायलट को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। पायलट को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिन पोलैंड के एक 74 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट का शव मिला था, जो लापता हो गया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here