नाहन-रेणुका जी मार्ग पर शिकारी हो गया शिकार, कुत्तों ने तेंदुएं की ली जान

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Jan, 2022 11:27 AM

hunter became prey on nahan renuka ji road dogs killed leopards

परिस्थतियां विपरीत हो तो शिकारी भी शिकार हो जाता है। जी, हां ऐसा ही कुछ मामला नाहन में देखने को मिला है, जहां एक तेंदुए का कुछ कुत्तों ने ही शिकार कर डाला। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ भेंड़ बकरियां के शिकार के लिए आया होगा

नाहन : परिस्थतियां विपरीत हो तो शिकारी भी शिकार हो जाता है। जी, हां ऐसा ही कुछ मामला नाहन में देखने को मिला है, जहां एक तेंदुए का कुछ कुत्तों ने ही शिकार कर डाला। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ भेंड़ बकरियां के शिकार के लिए आया होगा और भेड़ बकरियों की सुरक्षा में रखे गए गद्दी कुत्तों ने तेंदुएं का ही शिकार कर लिया। यह पूरी घटना सोमवार को श्री रेणुका जी-नाहन मार्ग पर खादरी के नजदीक शिरूमाईला में सामने आई है। 

घटना के बाद पुलिस को एक तेंदुए के जख्मी हालत में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, परंतु तब तक तेंदुएं की मौत हो चुकी थी। तेंदुए के शव को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग की टीम अब तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाएगी। हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि तेंदुए पर गद्दी कुत्तों ने हमला किया है। कुत्तों के हमले में तेंदुआ जख्मी हुआ था। संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में यह बात साफ हो गई है कि तेंदुए की मौत गद्दी कुत्तों के हमले के कारण हुई है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि तेंदुए ने भेड़ बकरियों पर हमला किया था या नहीं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!