देवभूमि में फल-फूल रहा जिस्मफिरोशी का धंधा, पीड़िता ने पुलिस के सामने खोले राज(Video)

Edited By Ekta, Updated: 31 Jul, 2019 04:36 PM

शांत कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में भी जिस्मफिरोशी का धंधा फल-फूल रहा है। जिस्मफिरोशी के धंधे में लड़कियों की डिमांड पूरी करने के लिए अन्य राज्यों से लड़कियों की तस्करी कर उन्हें इसमें धकेला जा रहा है। इसका खुलासा असम से मानव तस्करी के जरिए ऊना पहुंच...

ऊना (अमित): शांत कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में भी जिस्मफिरोशी का धंधा फल-फूल रहा है। जिस्मफिरोशी के धंधे में लड़कियों की डिमांड पूरी करने के लिए अन्य राज्यों से लड़कियों की तस्करी कर उन्हें इसमें धकेला जा रहा है। इसका खुलासा असम से मानव तस्करी के जरिए ऊना पहुंच इस धंधे में धकेली गई एक युवती ने किया। युवती किसी तरह से इन लोगों के चंगुल से निकल पुलिस तक पहुंची और उनको अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस अब तक इस मामले में तीन महिलाओं सहित 5 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
PunjabKesari

युवती की मानें तो उसे असम से दिल्ली काम करने के लिए लाया गया था जिसके बाद उसे लुधियाना में बेच दिया गया। लुधियाना में उससे गलत काम करवाया गया और उसके बाद उसे जालंधर भेज दिया गया। जालंधर से पीड़िता को ऊना जिला के ही एक गांव की दंपत्ति अपने साथ ले आए और जहां पर फिर से पीड़िता को लोगों के सामने परोसने का धंधा शुरू कर दिया। ऊना जिला की इस दंपत्ति पर पहले भी वैश्यावृति का मामला दर्ज है। युवती जब जहां से जाने की बात करती थी तो दंपत्ति उसके साथ मारपीट करते थे। इस सबसे तंग आकर एक दिन पीड़िता इन लोगों के चंगुल से भाग निकली और पुलिस की शरण में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। कैसे पीड़िता असम से ऊना पहुंची और कैसे उससे गलत काम करवाए गए खुद पीड़िता की जुबानी ही सुनिए।

महिला पुलिस थाना की प्रभारी इंदु कुमारी ने बताया कि 25 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस में ऊना की दंपत्ति द्वारा उससे जिस्मफिरोशी करवाने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया था। पंजाब के जालंधर से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को दबोचा गया। मानव तस्करी के सवाल पर महिला थाना की प्रभारी ने कहा कि अभी तक एक पीड़िता ही पुलिस के पास पहुंची है और इस मामले में मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। थाना प्रभारी की माने तो इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!