परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष बोल-HRTC की देनदारी कांग्रेस से ही वसूल की जाए (Video)

Edited By kirti, Updated: 06 Aug, 2019 12:43 PM

परिवहन मजदूर संघ सोलन के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से कांग्रेस की 9 रैलियों में बिना किराए के भेजी गईं एच.आर.टी.सी. की सैंकड़ों बसों के किराए की देनदारी को वसूल किए जाने की मांग की है। उन्होंने सोलन में एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप में...

सोलन (नरेश) : परिवहन मजदूर संघ सोलन के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से कांग्रेस की 9 रैलियों में बिना किराए के भेजी गईं एच.आर.टी.सी. की सैंकड़ों बसों के किराए की देनदारी को वसूल किए जाने की मांग की है। उन्होंने सोलन में एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप में परिवहन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन कर्मचारियों को लंबे अंतराल से आर्थिक लाभ की अदायगी नहीं की जा रही है। पूर्व सरकार की गलत नीतियों और उसके भ्रष्टाचार का बोझ परिवहन कर्मचारी क्यों ढोएं।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने भ्रष्टाचारी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर परिवहन कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि संघ एच.आर.टी.सी. में एक सक्षम पहरेदार की भूमिका में काम रहा है, जिसने पूरी निर्भीकता से भ्रष्टाचार के अनेक मामले उजागर किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। इस मौके पर ईश्वर चंद, चन्द्रमोहन, राजेन्द्र ठाकुर, हरीश, विशाल शर्मा, श्यामा नंद, शंकर सिंह, अमर चंद, वेद प्रकाश, बृज लाल, शारदानंद, जितेन्द्र कुमार, कपिल शर्मा, सुनीता ठाकुर, कपिल ठाकुर, इन्द्र चंद व श्याम लाल सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!