हिमाचल का बेटा है खली, इस पर राजनीति न करें: गोविंद

Edited By Ekta, Updated: 03 Jul, 2018 10:58 AM

himachal son is khali do not politics on this govind

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कुछ लोग ग्रेट खली के सोलन व मंडी में होने वाली इवैंट पर कोरी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खली ने राज्य सरकार से डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. प्रतियोगिता करवाने के लिए संपर्क किया था।...

शिमला: युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कुछ लोग ग्रेट खली के सोलन व मंडी में होने वाली इवैंट पर कोरी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खली ने राज्य सरकार से डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. प्रतियोगिता करवाने के लिए संपर्क किया था। वह हिमाचल के बेटे हैं और दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है। ऐसे में हमने खली के निवेदन पर विचार किया और संबंधित विभागों से भी चर्चा की। 


उन्होंने कहा कि गहन चर्चा के बाद यह बात सामने आई है कि डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. मान्यता प्राप्त खेल नहीं है, ऐसे में सरकार इस आयोजन के लिए वित्तीय मदद नहीं कर सकती। ठाकुर ने यहां जारी बयान में स्पष्ट किया है कि ग्रेट खली के इवैंट के लिए प्रदेश सरकार किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रेट खली के इस कार्यक्रम का आयोजन कंटिनैंटल रैसलिंग एंटरटेनमैंट नाम की कंपनी कर रही है। 


उन्होंने यह भी साफ किया खली के इस कार्यक्रम के प्रायोजन के लिए प्रदेश सरकार ने कोशिश की थी लेकिन बाद में यह तय किया गया कि इस कार्यक्रम में सरकार किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं करेगी और स्थानीय स्तर पर जो भी प्रशासनिक मदद की जरूरत ग्रेट खली को इवैंट के लिए होगी, उसकी व्यवस्था करवाई जाएगी। उन्होंने पूरे मामले में राजनीति करने वालों को नसीहत दी है कि पुराने दस्तावेजों के जरिए प्रदेश की जनता को गुमराह न करें। खली हिमाचल का बेटा है और अपने स्तर पर अपनी कंपनी के जरिए मंडी और सोलन में इवैंट करवा रहे हैं। उन्होंने खली को इस इवैंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!