Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2018 12:17 AM
हिमाचल सरकार द्वारा केंद्र को भेजी गई 4751 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना पर वीरवार को मोदी सरकार मुहर लगा सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की कल होने वाली बैठक में इस परियोजना को हरी झंडी मिलने की आस है।
शिमला: हिमाचल सरकार द्वारा केंद्र को भेजी गई 4751 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना पर वीरवार को मोदी सरकार मुहर लगा सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की कल होने वाली बैठक में इस परियोजना को हरी झंडी मिलने की आस है। इससे पहले बुधवार को सैंटर वाटर कमीशन की बैठक में भी इस परियोजना पर चर्चा होनी है। परियोजना के तहत वर्षा जल के संग्रहण पर ध्यान दिया जाएगा ताकि भू-जलस्तर को सुधारा जा सके। यह परियोजना पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने की दिशा में राज्य सरकार की अहम पहल मानी जा रही है।
वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार इसे फंडिंग के लिए विश्व बैंक, एशियन डिवैल्पमैंट बैंक, जायका या फिर ब्रिक्स बैंक को भेज सकती है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 4751 करोड़ रुपए की परियोजना को 14 जून को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्रालय की बैठक में मंजूरी मिल सकती है।