देवभूमि में नशे का कारोबार, 10 माह में सवा चार क्विंटल चरस सहित 1400 तस्कर पकड़े(Video)

Edited By kirti, Updated: 01 Dec, 2018 02:08 PM

देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि  पिछले 10 माह में पुलिस ने सवा 4 कवीटल चरस, 7 किलो हिरोइन पकड़ी है। साथ ही 1461 लोगो को नशीले पदार्थो के मामलों में गिरफ्तार भी किया है और एक...

शिमला(राजीव): देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि  पिछले 10 माह में पुलिस ने सवा 4 कवीटल चरस, 7 किलो हिरोइन पकड़ी है। साथ ही 1461 लोगो को नशीले पदार्थो के मामलों में गिरफ्तार भी किया है और एक हजार तीस मुक़दमे दर्ज किए है। हालांकि पुलिस ने  21 हजार पांच सो बीघा जमीन से भांग की खेती को नष्ट किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान तो शुरू किया है लेकिन नशे का कारोबार पर अंकुश लगाने में पुलिस असफल है। प्रदेश में साल दर साल नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कारोबार चरस का होता है और इसमें काफी लोग संलिप्त है।

छात्रों को नशे से दूर रहने का किया आह्वान

प्रदेश से काफी चरस पड़ोसी राज्यों में सप्लाई हो रही है। राजकीय कन्या महाविद्यालय आरकेएमवी शिमला और साइंस एंड मैनेजमेंट सोसायटी हिमाचल प्रदेश द्वारा ट्रांस्फोर्मिंग अवर वर्ल्ड ओपोर्चुनेटिस एंड चलेंजिस विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। प्रदेश पुलिस के मुखिया एसआर मरडी ने छात्रों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाने के एक लिए अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों, कालेजों, विश्वविद्यालय और पंचायतों में कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस अभियान को और कारगर बनाने के लिए मशहूर फिल्मी हस्तियों और खिलाडियों को भी इस अभियान की जागरूकता में शामिल किया गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!