हिमाचल सरकार ने बदले 5 HAS अधिकारी, 1 का तबादला रद्द

Edited By Vijay, Updated: 27 Oct, 2018 08:56 PM

himachal government transferred 5 has officer

प्रदेश सरकार ने 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही 1 अधिकारी के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। इसके अलावा एच.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।

शिमला: प्रदेश सरकार ने 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही 1 अधिकारी के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। इसके अलावा एच.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। सरकार की तरफ से जारी तबादला आदेशों में अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे सुधीर कुमार को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.बी.एन.डी.ए. (बद्दी) में तैनाती दी गई है। एच.ए.एस. अधिकारी राजीव कुमार को बाद में तैनाती दी जाएगी। उप आयुक्त रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन फतेहपुर सुखदेव सिंह, जिनके पास एल.ए.ओ. ब्यास बांध प्रोजैक्ट फतेहपुर का अतिरिक्त जिम्मा था, उनको सचिव हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर में तैनाती दी गई है।

अनुपम कुमार को ओ.एस.डी. सैनिक कल्याण का स्थायी जिम्मा
एस.डी.एम. ऊना विनय मोदी, जो एस.डी.एम. इंदौरा के पद पर तबदील चल रहे थे, उन्हें उप आयुक्त रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन फतेहपुर में तैनाती दी है। आर.टी.ओ. कुल्लू डा. सुरेश चंद जसवाल को एस.डी.एम. ऊना लगाया गया है। सचिव हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर अनुपम कुमार, जिनके पास ओ.एस.डी. सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर का अतिरिक्त जिम्मा था, उन्हें अब ओ.एस.डी. सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर का स्थायी जिम्मा सौंपा गया है। उनके पास ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा।

गौरव महाजन के तबादला आदेश रद्द
गौरव महाजन, जिन्हें एस.डी.एम. इंदौरा से एस.डी.एम. ऊना तबदील किया गया था, उनके तबादला आदेशों को रद्द किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से 2 एच.ए.एस. अधिकारियों ए.सी. टू डी.सी. कुल्लू सन्नी शर्मा को आर.टी.ओ. कुल्लू तथा जिला पर्यटन अधिकारी चम्बा राम प्रसाद को संयुक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राम प्रसाद पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी विजय कुमार को भारमुक्त करेंगे।

अनुपाल चौहान को हिमुडा बी.ओ.डी. से हटाया
राज्य सरकार ने हिमुडा बी.ओ.डी. में सदस्य नियुक्त किए गए अनुपाल चौहान को हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार किसी विवाद के चलते इस नियुक्ति को मुख्यमंत्री के स्तर पर रद्द किया गया है और इस मामले में विभागीय मंत्री से भी राय नहीं ली गई है। इस तरह कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री को भी अप्रत्यक्ष तौर पर झटका दिया है, क्योंकि इसमें उनकी राय भी नहीं ली गई है। उल्लेखनीय है कि हिमुडा में पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनको उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनुपाल चौहान, संजय सूद और विजय पाल सुहारू को सदस्य नियुक्त किया गया था। इसमें से अब अनुपाल चौहान को बी.ओ.डी. सदस्य से हटाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!