उत्कृष्ट कार्यों के लिए हिमाचल को मिले 5 पुरस्कार, नीति आयोग ने किया सम्मानित

Edited By Vijay, Updated: 11 Oct, 2018 11:12 PM

himachal got 5 award for excellent works

पोषण अभियान के तहत हिमाचल में हो रहे बेहतर कार्य की भारत सरकार के नीति आयोग ने भी सराहना की है। प्रदेश में छोटे बच्चों को पोषाहार युक्त भोजन देने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की गई है।

शिमला: पोषण अभियान के तहत हिमाचल में हो रहे बेहतर कार्य की भारत सरकार के नीति आयोग ने भी सराहना की है। प्रदेश में छोटे बच्चों को पोषाहार युक्त भोजन देने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने बताया कि पोषण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश को उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले हैं। गत दिवस नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारत सरकार के नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने ये पुरस्कार प्रदान किए। जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य एवं नेतृत्व प्रदान करने के लिए हमीरपुर की जिलाधीश रिचा वर्मा को पुरस्कृत किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग को भी मिला सम्मान
सोशल मीडिया पर अभियान के प्रचार-प्रसार व बेहतर ढंग से प्रसारित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को भी सम्मानित किया गया है। मंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोलन जिला की समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के चंडी वृत्त की पर्यवेक्षक लज्या बिंद्रा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम स्तर पर समन्वय समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह राजवाहन की प्रधान देवकी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता राजवाहन वीर देवी, स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता राजवाहन भारती, ग्राम पंचायत लुनस की प्रधान कमला देवी व बाल विकास परियोजना नालागढ़ को सम्मानित किया गया है।

छियाछी की आशा कार्यकर्ता संतोषी देवी पुरस्कृत
ग्राम स्तर पर संयुक्त प्रयास द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सोलन जिला की बाल विकास परियोजना कंडाघाट के छियाछी में कार्यरत आशा कार्यकत्र्ता संतोषी देवी, देहू स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी व स्वास्थ्य केंद्र छियाछी की सुभद्रा को पुरस्कृत किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!