Edited By Ekta, Updated: 09 May, 2018 04:53 PM
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 4 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। भारतीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई। भूकंप के झटके...
शिमला (विकास): हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 4 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। भारतीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई। भूकंप के झटके शिमला, मंडी, कुल्लू, सुंदरनगर में लोगों ने महसूस किए। झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।