JP Nadda बोले-स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर हिमाचल को मिले अवार्ड

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2018 10:27 PM

himachal award for outstanding achievements in health sector

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को काजीरंगा (असम) में भारत में उत्तम और अनुकरणीय स्वास्थ्य सुविधाओं एवं नई पद्धति पर 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

बिलासपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को काजीरंगा (असम) में भारत में उत्तम और अनुकरणीय स्वास्थ्य सुविधाओं एवं नई पद्धति पर 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में असम राज्य के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित अन्य कई गण्यमान्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तम संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने जन स्वास्थ्य पर अपनी राय भी रखी।

मोदी के नेतृत्व में स्थापित किए अनुकरणीय मील के पत्थर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के अंतर्गत केंद्र की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अनुकरणीय मील के पत्थर स्थापित किए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में आयुष्मान भारत को एक बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को उत्कृष्ट एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩा है ताकि भारत में कोई भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

राज्यों को दिए पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उन राज्यों को भी पुरस्कार दिए, जिन्होंने स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। अन्य राज्यों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिनमें वर्ष 2015-2016 में नवजात मृत्यु दर में सबसे ज्यादा वार्षिक गिरावट, वर्ष 2015- 2016 में 5 वर्ष से कम मृत्यु दर में सबसे ज्यादा वार्षिक गिरावट, एन.पी.सी.डी.सी.एस. तथा वर्ष 2016-17 में इंडोर सर्विसिज में परिवर्तन के आधार पर एच.एम.आई.एस. के लिए हिमाचल प्रदेश को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!