बंगलादेश में छाए लाहौल-स्पीति के हेत राम, ढाका मैराथन में जीता ये पदक

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2021 08:12 PM

het ram of lahaul spiti shined in bangladesh

भारतीय सेना के जवान व लाहौल-स्पीति के युवा हेत राम ने रविवार को बंगलादेश में आयोजित ढाका मैराथन-2021 में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह मैराथन 1972 में बंगलाबंधु शेख मुजीबुर रहमान की पाकिस्तान की जेल से बंगलादेश में वापसी के...

मनाली (ब्यूरो): भारतीय सेना के जवान व लाहौल-स्पीति के युवा हेत राम ने रविवार को बंगलादेश में आयोजित ढाका मैराथन-2021 में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह मैराथन 1972 में बंगलाबंधु शेख मुजीबुर रहमान की पाकिस्तान की जेल से बंगलादेश में वापसी के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। हेत राम हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला के किशोरी गांव के निवासी हैं तथा हिमाचल मैराथन विजेता 2018 भी रह चुके हैं। हेत राम ने 2 घंटे 25 मिनट और 23 सैकेंड में पुरुषों के वर्ग की दौड़ पूरी की और इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। जीत के साथ हेत राम को ट्रॉफी व लगभग अढ़ाई लाख रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया, उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सेना के उच्चाधिकारियों को दिया।
PunjabKesari, Het Ram Image

बचपन से दौड़ना रहा पहली पसंद

हेत राम ने बताया कि बचपन से दौड़ना उनकी पहली पसंद रहा है। सेना में जाने के बाद उन्होंने दौड़ना नहीं छोड़ा और सेना की ओर से उन्हें आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीच्यूट पुणे में प्रशिक्षित करवाया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में पहली बार भाग लिया। उत्तर भारत की तुलना में ढाका में मौसम थोड़ा गर्म था, जिससे दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि वह पहले स्थान पर आने से थोड़ा चूक गए लेकिन भारतीय ध्वज के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के मंच पर खड़े होने का मौका मिला है, जिससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि भारत, केन्या, फ्रांस व नेपाल सहित लगभग 7 देशों के खिलाड़ियाें ने भाग लिया। बंगलादेश के गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने 10 जनवरी को ढाका आर्मी स्टेडियम में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!