Edited By kirti, Updated: 05 Nov, 2018 05:45 PM
आज दुनिया के लगभग 15 देश जिसमें कनाडा, यूएसए, जर्मनी, इजरायल जैसे जगहों पर भांग की खेती को वैद्यता प्रदान कर दी है। वही भारत मे भी उत्तराखंड, यूपी राज्यो ने भी इसके औषधीय गुणों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी इसे वैद्य करने की घोषणा की है।
कुल्लू(मनमिंदर): आज दुनिया के लगभग 15 देश जिसमें कनाडा, यूएसए, जर्मनी, इजरायल जैसे जगहों पर भांग की खेती को वैद्यता प्रदान कर दी है। वही भारत मे भी उत्तराखंड, यूपी राज्यो ने भी इसके औषधीय गुणों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी इसे वैद्य करने की घोषणा की है। ऐसे में प्रदेश सरकार भी इस पर प्रतिबंध हटाते हुए इसे वैध करे। कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि यह ठीक है कि भांग के अवैध व्यापार को रोकने के लिए सरकार ने जो अभियान चलाया है वो बिल्कुल सही कदम है। लेकिन भांग के पौधों के औषधीय गुणों को ध्यान में रखते हुए इसकी खेती की इजाजत देनी चाहिए। भांग के औषधीय गुणों पर आज कई रिसर्च हो चुकी है। इससे कई जीवन रक्षक दवाइयां बनाई जा रही है। अगर प्रदेश में भी इसे वैध किया जाता है तो हजारों युवाओं को भी इससे रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि भांग के रेशे को हवाई जहाज बनाने में प्रयोग किया जा रहा है और अब इसकी पट्टी तैयार कर कोट भी बनाए जा रहे है।