HAS अधिकारी पर दुराचार के आराेप, पुलिस ने विश्राम गृह का रिकाॅर्ड व सामान कब्जे में लिया

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2025 07:08 PM

has officer accused of misconduct police seize rest house records and belonging

युवती द्वारा एचएएस अधिकारी पर लगाए गए दुराचार के आराेपों पर ऊना पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ फोरैंसिक टीम को भी बुलाया और उस जगह के निरीक्षण करवाए गए, जहां पर दुराचार के घटनाक्रम बताए...

ऊना (सुरेन्द्र): युवती द्वारा एचएएस अधिकारी पर लगाए गए दुराचार के आराेपों पर ऊना पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ फोरैंसिक टीम को भी बुलाया और उस जगह के निरीक्षण करवाए गए, जहां पर दुराचार के घटनाक्रम बताए गए। पुलिस ने कुछ चीजों को भी अपने कब्जे में लिया है, जिनमें स्थानीय विश्राम गृह का कुछ रिकाॅर्ड और सामान भी शामिल हैं।

उधर, एचएएस अधिकारी छुट्टी पर हैं और वह प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। दूसरी तरफ पता चला है कि अधिकारी ने इन मामलों को लेकर अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है। पुलिस पूरे मामले पर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। दूसरे दिन भी ऊना जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!