अासमान पर पहुंचे दाम, आम आदमी के फ्रिज से गायब हुअा सेब

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jul, 2017 12:57 PM

happiness on the face of the gardeners due to the rise in apple prices

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में फल मंडी ढली में सेब के दामों में उछाल आया है। जहां पहले रॉयल सेब ...

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में फल मंडी ढली में सेब के दामों में उछाल आया है। जहां पहले रॉयल सेब 1900 तक बिक रहा था, अब वहीं ये सेब प्रति बॉक्स 2,000 से 2,500 रुपए तक बिक रहा है। सेब के दामों में उछाल आने से बागवान के चेहरे भी खिल गए हैं। इसके अलावा स्पर सेब 2,300 से 2,800 रुपए (प्रति बॉक्स) के हिसाब से बिका। फल मंडी में बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।


बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम 
फल मंडियों में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अच्छे साइज व कलर वाली फसल पहुंच रही है जिससे दामों में उछाल आया है। सेब आढ़तियों के मुताबिक मार्कीट में अच्छे साइज वाली फसल उतरने से अब बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। दामों में आगामी दिन में और उछाल की उम्मीदें जताई जा रही हैं। मंडियों में सेब के अराइवल का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। ढली मंडी में एक दिन में 26 से 29 हजार तक सेब बॉक्स पहुंच रहे हैं। जो बीते दिन के मुकाबले 8 से 9 हजार बॉक्स अधिक हैं। इस दौरान मंडी में टाइडमैन भी 1700 रुपए प्रति बॉक्स के हिसाब से बिका।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!