बड़ी खबर: हमीरपुर संसदीय सीट से सुक्खू हो सकते हैं कांग्रेस के प्रत्याशी

Edited By Ekta, Updated: 28 Mar, 2019 05:19 PM

hamirpur parliamentary seat can be easily secured by congress candidate

कांग्रेस की ओर से पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल को पार्टी में शामिल कर हमीरपुर से चुनाव लड़ाने की चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव...

हमीरपुर: कांग्रेस की ओर से पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल को पार्टी में शामिल कर हमीरपुर से चुनाव लड़ाने की चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को उन्हें दिल्ली बुला लिया है। बताया जा रहा है कि चंदेल गुरुवार दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे लेकिन सुक्खू की ऐन मौके पर एंट्री ने उनके लिए कांग्रेस में आने के दरवाजे बंद कर दिए। अगर सुक्खू हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो जाते हैं तो समीकरण कुछ और से होंगे।

टिकट मिलने के बाद सुक्खू का मुकाबला 3 बार के सांसद अनुराग ठाकुर के साथ होगा। सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर से सुक्खू का नाम अंतिम सूची में है। सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्तमान में नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से राजेंद्र राणा और मुकेश अग्निहोत्री चुनाव लड़ने से इंकार चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!