गूगल बॉय के पिता ने की देवभूमि की तारीफ, कही यह बातें

Edited By Ekta, Updated: 18 Jun, 2018 04:43 PM

google boy of father of devbhomi praise

10 साल का वंडर किड्स गूगल बॉय कौटिल्य पंडित के पिता सतीश शर्मा सोमवार को अपने निजी दौरे के दौरान सोलन पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हिमाचल की आबो हवा ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मास्तिक विकास के लिए हिमाचल बहुत ही उपयुक्त है। यहां...

सोलन (चिनमय): 10 साल का वंडर किड्स गूगल बॉय कौटिल्य पंडित के पिता सतीश शर्मा सोमवार को अपने निजी दौरे के दौरान सोलन पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हिमाचल की आबो हवा ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मास्तिक विकास के लिए हिमाचल बहुत ही उपयुक्त है। यहां ज्ञान ध्यान और मास्तिक विकास बहुत ही अच्छे ढंग से हो सकता है। 


सतीश ने कहा कि सभी बच्चों की बुद्धि एक सी होती है लेकिन हम उसका उपयोग कितना कर पाते हैं यह उस बात पर निर्भर करता है। अगर हम अपनी बुद्धि का सद्धप्रयोग करें तो कौटिल्य जैसा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का अगर मानसिक विकास करना है तो उनकी जिज्ञासाओं का खून मत करों, बल्कि उनके जहन में उठ रहे प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत करो। 


उन्होंने यहां खुलासा किया कि अब वह कौटिल्य को कैमिब्रज विश्वविद्यालय से फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स करवाना चाहते हैं जिसके लिए सभी औपचारिताएं हो चुकी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वह देश में बच्चों को निखारने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं और अगर हिमाचल के लोग चाहेंगे तो वह यहां भी प्रशिक्षण देकर बच्चों की प्रतिभा को निखार सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!