आजादी का अमृत महोत्सव ’फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Aug, 2021 03:08 PM

freedom s amrit festival  fit india freedom run  organized

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव ’फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को लेकर आज जिला मुख्यालय केलांग में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कुल्लू (संजीव जैन) : स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव ’फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को लेकर आज जिला मुख्यालय केलांग में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब हम फिट रहेंगे तभी एक स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत में 65 फ़ीसदी आबादी युवाओं की है। युवा वर्ग हमारे देश का न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य भी है। युवा वर्ग एक ऐसा मानव संसाधन है जो भारत को नए आयाम देने में पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति हर रोज आधा घंटा अपने आप को फिट रखने के लिए अवश्य व्यायाम करे। 

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान से प्रेरणा लेकर लाहौल-स्पीति जिला पूर्ण रूप से स्वस्थ और फिट बनेगा। इस अवसर पर डॉ रामलाल मारकंडा ने स्वतंत्रता के महानायक रासबिहारी बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया फ्रीडम रन की शपथ दिलाई गई और राष्ट्र गान भी गाया गया। जिला के करीब 80 युवाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लिया और केलांग कस्बे की परिक्रमा करके सभी को स्वस्थ और फिट रहने का संदेश दिया। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक राम सिंह थामस ने आजादी का अमृत महोत्सव और फिट इंडिया फ्रीडम रन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर टीएसी सदस्य नवांग उपासक के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!