कोहरे से थमी जिंदगी की रफ्तार, जनजीवन बेहाल

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 03:22 PM

fog stalemate the pace of life  normal life badly

बिलासपुर जिला हिमालय पर्वत की शिवालिक की पहाड़ियों की निम्न ऊंचाइयों पर बसा हुआ है।

बिलासपुर: बिलासपुर जिला हिमालय पर्वत की शिवालिक की पहाड़ियों की निम्न ऊंचाइयों पर बसा हुआ है। समुद्रतल से बिलासपुर की ऊंचाई मात्र 610 मीटर है। इस कारण जहां यह जिला प्रदेश के बेहद गर्म स्थानों में जाना जाता है, वहीं यहां बहने वाली सतलुज नदी पर गोबिंद सागर झील बनने के बाद कोहरे व ठंड की मार के चलते बिलासपुर की सर्दी भी बेहद तकलीफ देह हो गई है। यहां बेहद कोहरा व धुंध पड़ती है। वर्तमान में भी कोहरे व धुंध के चलते बिलासपुर जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। इन दिनों बिलासपुर के साथ लगते लखनपुर, छड़ोल, स्वारघाट, बामटा, चांदपुर, कंदरौर, घुमाणीं चौक, अवारी से लेकर घुमारवीं तक सुबह घनी धुंध व कोहरे का साम्राज्य नजर आ रहा है। यह धुंध सुबह 11 बजे तक बनी रहती है। 20 मीटर की दूरी के बाद कुछ भी दिखाई नहीं देता जिसके चलते सुबह-सुबह वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


14 जनवरी का दिन रहा सबसे ठंडा
पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 जनवरी का दिन सबसे ठंडा रहा। इस दिन जिला का अधिकतम तापमान दिन में डेढ़ बजे 12 डिग्री सैल्सियस ही रहा जबकि न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े 4 बजे 1.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 जनवरी को जिला का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 13 डिग्री सैल्सियस रहा। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सैल्सियस रहा। 


15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सैल्सियस रहा। 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सैल्सियस रहा। 17 जनवरी को जिला का न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े 4 बजे 6.2 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 14 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह में जिला की सबसे ठंडी शाम 10 जनवरी की रही। इस दिन शाम साढ़े 9 बजे जिला का तापमान 4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जिला की सबसे ठंडी सुबह 13 जनवरी की रही। इस दिन सुबह साढ़े 5 बजे जिला का तापमान 0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!