बल्ह घाटी में घर पर चली गोली, लोगों में दहशत

Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2018 07:56 PM

fireshots on house in balah valley stir in people

बल्ह घाटी के गलमा में गांव कोटलू में 24 अक्तूबर की रात को गोली चलने से लोग सहम गए हैं। कोटलू के मेहर चंद पुत्र पूर्ण चंद ने पुलिस को सूचना दी कि कोई गोलीबारी कर रहा है, जिससे उनके घर के शीशे टूट गए हैं।

नेरचौक: बल्ह घाटी के गलमा में गांव कोटलू में 24 अक्तूबर की रात को गोली चलने से लोग सहम गए हैं। कोटलू के मेहर चंद पुत्र पूर्ण चंद ने पुलिस को सूचना दी कि कोई गोलीबारी कर रहा है, जिससे उनके घर के शीशे टूट गए हैं। पहले तो सिर्फ  खिड़की के शीशे टूटने की आवाज आई मगर जब देखा तो कमरे के अंदर गोली का खोल भी गिरा हुआ था और गोली दीवार पर जाकर लगी हुई थी, जिस कारण दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। मेहर चंद ने कहा कि इस घटना से परिवार वाले बहुत डर गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। बल्ह पुलिस ने उसी समय घटनास्थल पर पहुंच कर वारदात का जायजा लिया। 

गोली किसने चलाई अभी तक नहीं चला पता
गोली किसने चलाई है, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बल्ह पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ  आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। बल्ह थाना प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि रात को करीब पौने 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गलमा में गोली चली है। पुलिस दल ने घटनास्थल पर जाकर जांच की व कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!