चम्बा: मकान में आग लगने से 2 कमरे व किचन जलकर राख, व्यक्ति झुलसा

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2023 05:27 PM

fire in house person scorched

चम्बा जिले की कियाणी पंचायत में एक मकान में आग लग गई। इससे मकान के 2 कमरे व किचन राख हो गए हैं। अग्निकांड में लाखों रुपए का नुक्सान आंका गया है, वहीं एक व्यक्ति भी झुलस गया है।

चम्बा (रणवीर): चम्बा जिले की कियाणी पंचायत में एक मकान में आग लग गई। इससे मकान के 2 कमरे व किचन राख हो गए हैं। अग्निकांड में लाखों रुपए का नुक्सान आंका गया है, वहीं एक व्यक्ति भी झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ठीक है। विनोद कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि वीरवार देर रात उसके मकान में अचानक आग लग गई। घटना में खाद्य सामग्री, बर्तन सहित बिस्तर आदि अन्य सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। गनीमत यह रही कि उस समय परिवार के सभी सदस्य वहां नहीं थे अन्यथा जानी नुक्सान हो सकता था।

लोगों ने घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। प्रतिनिधियों ने मौके पर आकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा रिपोर्ट बनाई। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोगों ने मकान के एक कमरे से धुआं उठता हुआ देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग व परिवार के सदस्यों को दी तथा खुद भी आग को बुझाने में जुट गए। इस दौरान मकान की ऊपरी मंजिल जल गई तथा मौके पर फायर कर्मचारियों ने निचली मंजिल में आग फैलने से रोक ली। 

ग्राम पंचायत कियाणी के उपप्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि पंचायत में देर रात को आग लगी जिसके बाद मौके पर आग बुझाने का कार्य किया, लेकिन ऊपरी मंजिल पूरी तरह से राख हो गई। इस बारे में प्रशासन को सूचित करके उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं उप अधिकारी अग्निशमन विभाग चम्बा राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि रात को गांव में आग लगने के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद टीम को मौके पर रवाना किया गया। आग से ऊपरी मंजिल पूरी तरह से राख हो गई है। वहीं आग को निचली मंजिल और आसपास फैलने से रोका गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!