Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2020 10:06 PM
2 दिन पहले विदेश यात्रा से लौटे रोहड़ू के एक कारोबारी द्वारा प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस थाना रोहड़ू में एफ आईआर दर्ज कर दी गई है। बता दें कि विदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के कारण अनिवार्य रूप से अलग रहने के आदेश...
रोहड़ू (ब्यूरो): 2 दिन पहले विदेश यात्रा से लौटे रोहड़ू के एक कारोबारी द्वारा प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस थाना रोहड़ू में एफ आईआर दर्ज कर दी गई है। बता दें कि विदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के कारण अनिवार्य रूप से अलग रहने के आदेश हैं। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कहा कि थाईलैंड से लौटा यह परिवार पहले चंडीगढ़ स्थित अपने फ्लैट में भी ठहरा था। उसके बाद बीते शनिवार को रोहड़ू पहुंचा था। डीएसपी रोहड़ू ने कहा कि परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। उधर, रैपिड रिस्पॉन्स टीम सिविल अस्पताल रोहड़ू के नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने कहा कि विदेशों से आए 5 लोगों को क्वारंटाइन स्टडी में रखा गया है।