Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jul, 2017 06:44 PM
सरकाघाट के ग्रयोह पंचायत में एक पूर्व सैनिक की कुएं मेंं डूबकर मौत हो गई।
मंडी: सरकाघाट के ग्रयोह पंचायत में एक पूर्व सैनिक की कुएं मेंं डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप चंद (48) पुत्र चौधरी राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह गत दिन अपने गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गया था। शाम को जब वह घर लौट रहा था तो नाले में बने कुएं में नहाने चला गया। जैसे ही वह कुंए में नहाने उतरा तो बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब अन्य लोग इसी रास्ते से गुजरे तो उन्होंने कुएं के पास दीप चंद के कपड़े देखे तथा उसकी कमीज की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो गई।
कुएं में तैर रहा था शव
जब कुएं में देखा गया तो दीप चंद का शव कुएं में तैर रहा था। इस हादसे की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान ने पुलिस व 108 एम्बुलैंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व 108 एम्बुलैंस मौके पर पहुंची लेकिन एम्बुलैंस के चालक ने शव को ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद शव को निजी वाहन में सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान दीप चंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया तथा आगामी छानबीन शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. सरकाघाट मदन धीमान ने की है।