87 साल के वीरभद्र सिंह के लिए पब्लिक ही है ऊर्जा

Edited By Vijay, Updated: 22 Jul, 2020 12:02 AM

energy is public for 87 year old virbhadra singh

हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता भी कहा जाता है। प्रदेशवासियों के दिलों में राज करने वाले वीरभद्र सिंह 87 वर्ष की आयु में भी आमजन के लिए पूरा समय निकालते हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता भी कहा जाता है। प्रदेशवासियों के दिलों में राज करने वाले वीरभद्र सिंह 87 वर्ष की आयु में भी आमजन के लिए पूरा समय निकालते हैं। संतुलित आहार-विहार उनके स्वास्थ्य की पूंजी है। प्रात: करीब 6 बजे उठने के बाद चाय, सैर और पूजा-अर्चना करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। साढ़े 9 बजे परिवार के साथ नाश्ता करते हैं और 11 बजे के बाद लोगों की समस्याओं को सुनते हैं।

समस्याएं सुनने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं वीरभद्र

चाहे मिलने वालेकितने भी हों, वीरभद्र सिंह सभी की समस्याओं को सुनने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। दोपहर के समय कुछ विश्राम करने के बाद शाम के समय टैलीविजन देखना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। रात्रि साढ़े 10 बजे के आसपास डिनर करने के उपरांत सोने चले जाते हैं। वीरभद्र सिंह स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सचेत रहते हैं और हल्का-फुल्का खाना खाते हैं।

स्वस्थ जीवन के लिए नशे से रहें दूर

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है कि नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा पीढ़ी में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है, वह चिंतनीय विषय है। ऐसे में युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!