विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 पेश, जानिए कितनी फीसदी गिरी हिमाचल की GDP

Edited By Vijay, Updated: 05 Mar, 2021 05:35 PM

economic survey 2020 21 of himachal presented in the assembly

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 प्रस्तुत किया। 2020-21 में हिमाचल का आर्थिक प्रदर्शन राज्य स्तर पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2019-20 में 8.9 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 प्रस्तुत किया। 2020-21 में हिमाचल का आर्थिक प्रदर्शन राज्य स्तर पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2019-20 में 8.9 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ 1,62,816 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है जोकि गत वर्ष 2018-19 में 1,49,422 करोड़ रुपए था। कोविड-19 प्रभाव के कारण प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद में 6.2 प्रतिशत की गिरावट है। वर्ष 2019-20 में हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 7.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,90,407 रुपए रहने का अनुमान है जोकि वर्ष 2018-19 में पिछले वर्ष से 6.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,76,460 रुपए आंकी गई थी। वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 3.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,83,286  रुपए रहने की सम्भावना है । कृषि और संबद्ध क्षेत्र कृषि तथा पशुधन क्षेत्र वर्ष 2019-20 में स्थिर कीमतों ( 2011-12 ) के अनुसार 18.3 प्रतिशत की साकारात्मक वृद्धि 10,583 करोड़ रुपए सकल मूल्यवर्धित दर्शाता है जोकि वर्ष 2018-19 में 8,949 करोड़ रुपए थी।

बागवानी उत्पादन में 43 प्रतिशत की कमी

वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत बागवानी उत्पादन में 43 प्रतिशत की कमी के कारण 3.1 प्रतिशत का संकुचन हुआ है। राज्य के सकल मूल्यवर्धित में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्रों जोकि 60 प्रतिशत आबादी का प्रमुख क्षेत्र है, भागीदारी वर्ष 2015-16 में 15.89 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2020-21 में 13.62 प्रतिशत रह गई है। गैर कृषि क्षेत्रों के अपेक्षाकृत उच्च विकास प्रर्दशन के कारण राज्य के सकल मूल्यवर्धित में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की भागेदारी कम हो रही है। राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय रुझानों के अनुरूप 53,498 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। सकल राज्य मूल्य संवर्धन विनिर्माण के क्षेत्र में वर्ष 2016-17 के 28.94 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2019-20 में 29.18 प्रतिशत हो गया है और वर्ष 2020-21 में यह घटकर 26.94 प्रतिशत रहने की संभावना है। सकल मूल्य संवर्धन एवं उत्खनन क्षेत्र में वर्ष 2016-17 के 0.64 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2020-21 में 0.25 प्रतिशत हो गया है। निर्माण क्षेत्र में वर्ष 2019-20 में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी जिसमें वर्ष 2020-21 के दौरान 11.5 प्रतिशत का संकुचन का आकलन है। राज्य सरकार ने निवेश को आकर्षित करने के लिए अनेक पहले की हैं जिसमें निवेशकों को प्रोत्साहन एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनैस की सुविधाएं शामिल हैं। राज्य में 28,000 से अधिक सूक्ष्म , लघु व माध्यम क्षेत्र के उद्योग कार्यरत है जो कि औद्योगिक क्षेत्र का 99.00 प्रतिशत है। एमएसएमई के अन्तर्गत उद्योगिक क्षेत्र में कुल 93 प्रतिशत का रोजगार प्रदान किया गया है। 60 से अधिक देशों को 10,000 करोड़ रुपए का वार्षिक निर्यात किया जाता है।

मुद्रास्फीति में वर्तमान रुझान

हिमाचल प्रदेश में मुद्रास्फीति 2014 से मध्यम रही है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ( सयुंक्त ) पर आधारित मुद्रास्फीति वर्ष 2015-16 में 4.4 प्रतिशत थी जोकि वर्ष 2019-20 में 3.5 प्रतिशत हो गई। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में ( अप्रैल से दिसम्बर , 2020 तक ) यह दर 5.3 प्रतिशत रही जबकि पिछले वर्ष इसी दौरान ( अप्रैल से दिसम्बर , 2019 तक ) यह दर 2.5 प्रतिशत थी। चालू वित्तीय वर्ष ( 2020-21 ) के अन्तर्गत् अप्रैल से दिसम्बर , 2020 के दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ग्रामीण व शहरी में क्रमश: 4.8 प्रतिशत व 7.6 प्रतिशत रही जबकि 2019 की इसी अवधि में कमशः 2.0 और 4.7 प्रतिशत रही।

सामाजिक सेवाओं पर खर्च में रुझान

कोविड-19 महामारी की वजह से मार्च, 2020 से सभी स्कूल बन्द कर दिए गए थे। इस चुनौती को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा महामारी के दौरान बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतू कई पहलें लागू की है। कोविड-19 ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में निवेश तथा मजबूती के महत्व को उजागर किया है । पिछले पांच दशकों में हिमाचल प्रदेश ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। कोविड-19 महामारी द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे का भी परीक्षण हुआ। महामारी द्वारा बीमारी को प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अंतर्निहित शक्तियों का प्रदर्शन हुआ। हिमाचल प्रदेश में ( 19 फरवरी, 2021 ) 58,344 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और रिकवरी दर 97.8 प्रतिशत रही परन्तु दुख की बात है कि कोविड -19 की वजह से 981 व्यक्तियों की जान चली गई। अब तक इस महामारी से निपटने के लिए 1,58,939 वैक्सीन की खुराक दी गई है।

सामाजिक सेवा क्षेत्र पर खर्च में रुझान

हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सेवा क्षेत्र पर व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सामाजिक सेवाओं ( शिक्षा , स्वास्थ्य तथा अन्य ) पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात के रुप में व्यय , वर्ष 2014-15 के 7.68 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 10.89 प्रतिशत हो गया। शिक्षा के क्षेत्र में व्यय वर्ष 2014-15 में 4.12 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 5.31 प्रतिशत हो गया तथा इसी अवधि में स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यय 1.25 प्रतिशत से 1.93 प्रतिशत हो गया। कुल बजटीय व्यय में से सामाजिक सेवाओं पर व्यय का भाग वर्ष 2020-21 में बढ़कर 34.68 प्रतिशत हो गया जोकि वर्ष 2014-15 में 25.73 प्रतिशत था। राजकोषीय विकास बजट अनुमानों के अनुसार , 2020-21 के लिए सरकार की राजस्व प्राप्तियां राज्य सकल उत्पाद 24.56 प्रतिशत थी , जोकि वर्ष 2019-20 में 19.86 प्रतिशत थी। इसी तरह राज्य का कर राजस्व वर्ष 2019-20 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद के 7.79 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 9.81 प्रतिशत हो गया। राज्य का गैर कर राजस्व , जो वर्ष 2019-20 में 1.46 प्रतिशत था , वर्ष 2020-21 में थोड़ी वृद्धि के साथ 1.54 प्रतिशत हो गया।

राजकोषीय घाटा 4.65 प्रतिशत

राज्य का राजकोषीय घाटा जो वर्ष 2019-20 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद का 6.53 प्रतिशत था, वर्ष 2020-21 में घटकर 4.65 प्रतिशत हो गया। सरकार की राजस्व प्राप्तियां वर्ष 2015-16 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद की 20.52 प्रतिशत से बढकर वर्ष 2020-21 में 24.56 प्रतिशत हो गई। इसी अवधि के दौरान राजस्व व्यय राज्य सकल घरेलू उत्पाद के 19.52 प्रतिशत से बढ़कर 25.00 प्रतिशत हो गया और पूंजीगत व्यय वर्ष 2015-16 में 2.51 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2020-21 में 4.00 प्रतिशत हो गया। सतत विकास लक्ष्य सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में हिमाचल प्रदेश अच्छी प्रगति कर रहा है और एसडीजी.सूचकांक रिपार्ट 2018-19 में केरल के साथ प्रथम रैंक हासिल किया जबकि एसडीजी इंडिया इंडैक्स 2.0, 2019-20 रिपोर्ट में देश में द्वितीय रैंक हासिल किया है । प्रदेश सरकार ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बजटीय एवं योजना प्रक्रिया में बहुत से कदम उठाए हैं और निगरानी के लिए 138 प्रमुख संकेतकों और लक्ष्यों को चयनित किया है, जिनमें से 12 को हासिल किया गया है, 38 को 2022 तक हासिल किया जाना है और 2030 तक 87 को प्राप्त करने की योजना है।

पर्यटन क्षेत्र पर प्रभाव

पर्यटन क्षेत्र में वर्ष 2019 में विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों के आगमन में 4.63 प्रतिशत की वृद्धि से अच्छा प्रदर्शन रहा जबकि 2018 में 16.08 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि रही थी। कोविड -19 से पर्यटन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ और वर्ष 2020 में विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों के आगमन में 81.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। व्यापार होटल तथा रेस्तरा क्षेत्र ने वर्ष 2019-20 के अन्तर्गत साकारात्मक विकास दर 4.6 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2020-21 में 9.2 प्रतिशत का संकुचन रहा। परिवहन, अन्य साधनों जैसे सड़क परिवहन ( यंत्रीकृत तथा गैर-यंत्रीकृत ), जल परिवहन, हवाई परिवहन तथा आकस्मिक सेवाओं में वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत 5.6 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत् 28 प्रतिशत की नाकारात्मक वृद्धि हुई। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर लगभग सभी क्षेत्रों पर कई गंभीर प्रभाव पड़े हैं। अर्थव्यवस्था में मांग व आपूर्ति दोनों पर गहरे झटके लगे जिसमें परिवहन, खनन-उत्खनन, वानिकी व निर्माण क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित हुए। पर्यटन क्षेत्र की राजस्व अर्जन व राज्य के लोंगों की आजीविका के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है जोकि कोविड -19 लॉकडाऊन के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऊर्जा हिमाचल प्रदेश की अनुमानित पनबिजली दोहन क्षमता 27,436 मैगावाट है जिसमें से 24,000 मैगावाट का मुल्यांकन के उपरान्त योग्य पाया गया है। हालांकि सरकार ने अब यह निश्चय किया है कि बची हुई पनबिजली दोहन क्षमता को पर्यावरण तथा पारिस्थितिक सन्तुलन बनाए रखने के लिए त्याग कर दिया जाएगा। राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा का प्रयोग सबसे ज्यादा ( लगभग 58 प्रतिशत कुल बिजली खपत का ) तथा दूसरे स्तर पर घरेलू क्षेत्र में ( लगभग 24 प्रतिशत ) किया जा रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र में रुझान

विनिर्माण क्षेत्र ने वर्ष 2019-20 में साकारात्मक विकास दर 0.3 प्रतिशत थी जोकि व 2020-21 के दौरान 14.2 प्रतिशत संकुचन दर्शाती है। खनन एवं उत्खनन क्षेत्र में व 2018-19 के अन्तर्गत 4.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी जबकि वर्ष 2020-21 में 18 , प्रतिशत की नाकारात्मक वृद्धि दर्शायी गई है । गौण क्षेत्र का सकल मूल्यवर्धित व 2018-19 में 53,456 करोड़ रुपए की तुलना में वर्ष 2019-20 में स्थिर कीमतों ( 2011-12 ) रोजगार परिद्दश्य सर्वेक्षण श्रम बल सर्वेक्षण  रिपोर्ट 2018-19 पर प्रकाश डालता है। इसके अनुसार श्रम बल भागीदारी दर वर्ष 2017-18 में 49.1 प्रतिशत से बढ़कर 2018 प्रतिशत हो गई है। नवीनतम रिपोर्ट वर्ष 2018-19 की एक उल्लेख हिमाचल प्रदेश में महिला कार्यबल की भागीदारी दर वर्ष 2017-18 37.9 प्रतिश वर्ष 2018-19 में 44.6 प्रतिशत हो गई है। कुल मिलाकर कार्यबल की भागीदारी 2018-19 में 46.4 प्रतिशत से बढ़कर 50.1 प्रतिशत हो गई। राज्य में बेरोजगारी की दर 2017-18 में 5.5 प्रतिशत से घटकर 2018-19 में 5.2 प्रतिशत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!