Edited By kirti, Updated: 29 Dec, 2018 11:17 AM
नशे में धुत पांवटा साहिब में एएसआई ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर के सिर पर गहरी चोट आई है। जिसे आरोपी एएसआई ने घायल को अस्पताल पहुचाया है। जिसके बाद वह गायब है। बताया जा रहा है कि बुरी तरह से घायल राहगीर को पहले नाहन मेडिकल कॉलेज...
पांवटा साहिब(सतीश):नशे में धुत पांवटा साहिब में एएसआई ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर के सिर पर गहरी चोट आई है। जिसे आरोपी एएसआई ने घायल को अस्पताल पहुचाया है। जिसके बाद वह गायब है। बताया जा रहा है कि बुरी तरह से घायल राहगीर को पहले नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इसके बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। आरोपी ने जिस समय राहगीर को टक्कर मारी उस समय वह वर्दी में अपनी ड्यूटी पर था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सस्पेंड कर दिया है। ASP वीरेंद्र ठाकुर ने माना कि मामला बेहद संगीन है। इस मामले ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। देखना होगा कि इस घटना से पुलिस क्या सबक लेती है।