Edited By prashant sharma, Updated: 25 Mar, 2021 03:13 PM
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर आज बल्कर पलटने से चालक घायल हो गया। यह बल्कर राखी लोड करके एचबी बिलासपुर की तरफ जा रहा कि बनेर के पास यह हादसा हो गया।
बिलासपुर (मुकेश गौतम) : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर आज बल्कर पलटने से चालक घायल हो गया। यह बल्कर राख लोड करके एचबी बिलासपुर की तरफ जा रहा कि बनेर के पास यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बल्कर नंबर एचपी 69 1259 का चालक दर्शन सिंह राख से भरे अपने बल्कर को लेकर जब हाइवे से बिलासपुर की ओर जा रहा था तो शिव मन्दिर बनेर के पास पहुंचने पर बल्कर अनियंत्रित हो गया। बल्कर पर से नियंत्रण खो देने से बल्कर ढांक से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से घायल चालक 58 वर्षीय दर्शन सिंह निवासी मोगा पंजाब को पीएचसी स्वारघाट में उपचार दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा इस बाबत घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की छानबीन की जा रही है।