देश की सीमाओं की हिफाजत करने में डोगरा रैजीमैंट आग्रणी : कर्नल श्रीवास्तव

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2021 11:02 PM

dogra regiment first in defending the borders of the country

डोगरा रैजीमैंट देश की सीमाओं की हिफाजत करने में अग्रणी रही है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से अधिकतर नौजवान डोगरा रैजीमैंट में सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। खासकर हमें हिमाचल प्रदेश के 176 मीडियम डोगरा...

भोटा (वर्मा): डोगरा रैजीमैंट देश की सीमाओं की हिफाजत करने में अग्रणी रही है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से अधिकतर नौजवान डोगरा रैजीमैंट में सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। खासकर हमें हिमाचल प्रदेश के 176 मीडियम डोगरा रैजीमैंट के युवा सैनिक व भूतपूर्व सैनिकों पर फक्र है। यह बात रविवार को विशेष वार्ता में पंजाब केसरी के साथ रैजीमैंट जालंधर कंपनी के सीओ कर्नल श्रीवास्तव ने कही जो विशेष रूप से जालंधर से \डोगरा रैजीमैंट के भूतपूर्व सैनिकों का मनोबल व रिटायरमैंट के बाद आने वाली समस्याओं को जानने के लिए आज यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ा दुख हुआ, जब भूतपूर्व सैनिकों ने यह बताया कि रिटायरमैंट के बाद हमें अधिकतर सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिन सैनिकों ने अपनी जिंदगी देश की सीमाओं पर लगा दी अगर रिटायरमैंट के बाद अगर समाज व सरकार उन्हें सम्मान न दे तो बड़े दुख की बात है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!