मंडी में तीसरे दिन भी दिखा डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक का असर

Edited By Ekta, Updated: 20 Jun, 2019 12:32 PM

doctors pen down strike

मंडी जिला के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक तीसरे दिन भी जारी रही। पीएचसी थाची में महिला डॉक्टर के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में यह हड़ताल की जा रही...

मंडी (नीरज): मंडी जिला के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक तीसरे दिन भी जारी रही। पीएचसी थाची में महिला डॉक्टर के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। सुबह 9.30 से 11.30 तक जिला के सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद रही और डॉक्टर हड़ताल पर रहे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बैठक के लिए शिमला बुला लिया है। इस बैठक के बाद ही यह तय होगा कि आगे हड़ताल को क्या रूप देना है। 

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डा. दुश्यंत ठाकुर ने बताया शिमला में स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना हड़ताल करके मरीजों को परेशान करना डॉक्टरों का मकसद नहीं है बल्कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले इसके लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग से आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग उठाई है।

महिला डॉक्टर सोना का कहना है कि सरकारों को अस्पतालों में खाली चल रहे पदों को भरने की दिशा में अधिक ध्यान देना चाहिए। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों को खुद ही सारे काम करने पड़ते हैं और इस कारण उनपर अधिक बोझ पड़ जाता है। वहीं इन्होंने सुरक्षा के भी पुखत बंदोबस्त करने की गुहार लगाई है ताकि डॉक्टर सुरक्षित माहौल में अपनी सेवाएं दे सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!