Edited By kirti, Updated: 13 Sep, 2018 02:15 PM
डैहर में डेंगू के मामले में बुधवार को कुछ कमी आई है। 8 मामले पॉजीटिव आए हैं। इसमें सभी मामले डैहर क्षेत्र के ही हैं। जोनल अस्पताल में 49 सैंपल को टैस्ट के लिए लगाया था, जिसमें 8 डेंगू के मामले पॉजीटिव आए हैं। अब डेंगू मरीजों की संख्या 278 पहुंच गई...
मंडी : डैहर में डेंगू के मामले में बुधवार को कुछ कमी आई है। 8 मामले पॉजीटिव आए हैं। इसमें सभी मामले डैहर क्षेत्र के ही हैं। जोनल अस्पताल में 49 सैंपल को टैस्ट के लिए लगाया था, जिसमें 8 डेंगू के मामले पॉजीटिव आए हैं। अब डेंगू मरीजों की संख्या 278 पहुंच गई है। डेंगू के एक मरीज का अस्पताल में पहले से ही इलाज चल रहा था, वहीं बुधवार को 2 अन्य मरीजों को भी अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है, अन्य मरीजों को उनके घर द्वार पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार दिया जा रहा है।
स्क्रब टायफस के भी 7 मामले पॉजीटिव
बरसात के मौसम में जिला के अलग-अलग स्थानों से स्क्रब टायफस के 7 मामले पॉजीटिव आए हैं। बुधवार को जोनल अस्पताल मंडी में 26 सैंपल टैस्ट के लिए लगाए थे, जिनमें से 7 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में घास काटने का काम जारी है, जिसके चलते अब स्क्रब टायफस के मामले सामने आने लगे हैं। स्क्रब टायफस से ग्रसित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।