हिमाचल कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग के अध्यक्ष बने दिलाबर सिंह

Edited By Vijay, Updated: 01 Dec, 2018 08:06 PM

dilbar singh became the chairman of the himachal congress obc department

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.साहू ने जिला कांगड़ा से संंबंध रखने वाले दिलाबर सिंह को हिमाचल कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आश्य से विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया...

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.साहू ने जिला कांगड़ा से संंबंध रखने वाले दिलाबर सिंह को हिमाचल कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आश्य से विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति के बाद यह नियुक्ति की गई है। दिलाबर सिंह जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। इसके साथ ही उनके पास फिशरमैन कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी है। इसी तरह कामगार कांग्रेस सहित संगठन के अन्यों विभागों में भी वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग निभाएगा अहम भूमिका

नवनियुक्त अध्यक्ष दिलाबर सिंह ने संपर्क करने पर कहा है कि विभाग प्रदेश में ओ.बी.सी. वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ेगा और संगठन की मजबूती के लिए धरातल पर उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओ.बी.सी. वर्ग की जनसंख्या 18 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग अहम भूमिका निभाएगा।

नियुक्ति के लिए राहुल गांधी का जताया आभार

उन्होंने उक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रभारी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!