डायरिया को मात देने के लिए हिमाचल में शुरू हुआ दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

Edited By kirti, Updated: 24 Jun, 2019 04:43 PM

diarrhea

डायरिया से बच्चों की मृत्यु दर पर नियंत्रण करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। भारत सरकार ने मृत्यु दर को शून्य करने का लक्ष्य 2025 रखा है जबकि प्रदेश में सरकार इस लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है। यह बात शिक्षा विधि एवं...

शिमला(तिलक राज): डायरिया से बच्चों की मृत्यु दर पर नियंत्रण करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। भारत सरकार ने मृत्यु दर को शून्य करने का लक्ष्य 2025 रखा है जबकि प्रदेश में सरकार इस लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है। यह बात शिक्षा विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला स्तरीय सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के शुंभारम्भ मौके पर कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यह पखवाड़ा 24 जून से 31 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे पखवाड़े से अधिक समय के लिए चलाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा पहले प्रत्येक वर्ष एक लाख सालाना बच्चों की मृत्यु डायरिया से हो जाती थी।

सरकार द्वारा 2014 में चलाए गए अभियान के बाद 5 वर्षों में इस मृत्यु दर पर को कम किया गया। उन्होंने कहा कि 2025 तक सरकार का लक्ष्य इस मृत्यु दर को शून्य करना है। डायरिया होने पर बच्चों को ओआरएस और जिंक देना चाहिए। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार की आवश्यकता है। जितना अधिक लोग जागरूक होंगे उतना अधिक इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने 5 वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां भी वितरित की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!