धूमल ने साधा निशाना, कहा-गुजरात की भांति अब प्रदेश में सत्ता से दूर रहेगी कांग्रेस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jan, 2018 09:51 PM

dhumal said  congress will be away from power in the state like gujarat

पूर्व सी.एम. प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को नादौन में कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नादौन: पूर्व सी.एम. प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को नादौन में कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नादौन के रैस्ट हाऊस में पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। धूमल ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की तथा सरकार की योजनाओं की नियमित जानकारी जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनके हारने से निराश न हों, प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्तासीन करना उनका ध्येय था तथा इसमें वह सफल रहे हैं। 

मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई बनी भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम छूएगी तथा गुजरात की भांति अब प्रदेश से कांग्रेस सत्ता से दूर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तथा वह आजीवन भाजपा को अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो मीडिया प्रभारी रमणीक सिंह परमार और ए.बी.वी.पी. नेता जगमोहन सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!