लोकसभा चुनावों में BJP को करेंगे चारों खाने चित्त, चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 02 Dec, 2023 06:43 PM

deputy cm mukesh agnihotri

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनावों में चारों खाने चित्त करेंगे। ऊना में जनसभा को संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार भाजपा को प्रदेश से भगाएंगे और चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी।

ऊना (सुरेन्द्र): डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनावों में चारों खाने चित्त करेंगे। ऊना में जनसभा को संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार भाजपा को प्रदेश से भगाएंगे और चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन तो दूर यहां हमीरपुर के लिए रेललाइन का नामोनिशान तक नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे भारत को कांग्रेस मुक्त करेंगे उन्हें 5 राज्यों के चुनाव नतीजे दिखाएंगे कि कांग्रेस फिर से इन राज्यों की सत्ता पर काबिज होगी।

प्रदेश को सहायता राशि दिए जाने के प्रस्ताव का भाजपा ने किया विराध
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने पहली बार आपदा के समय प्रदेश को सहायता राशि दिए जाने के प्रस्ताव को भेजने का विरोध किया है। यही भाजपा है जिसने हिमाचल के स्टेटहुड का विरोध भी किया था। केंद्र ने आपदा के समय प्रदेश की कोई मदद नहीं की। यही भाजपा है जिसने कर्मचारियों को पुरानी पैंशन स्कीम देने का विरोध किया। कर्मचारियों को शिमला में प्रताडि़त किया गया। पानी की बौछार की गई। तबादले किए गए और उनसे मिलने तक को मना कर दिया गया।

युवाओं को नौकरियों से करे देंगे मालामाल 
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब प्रदेश में युवाओं को नौकरियों से मालामाल कर देगी। जयराम सरकार में जमकर पेपर बिके लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 10 हजार नौकरियां जल शक्ति विभाग में दी जाएंगी। 350 कंडक्टरों की भर्तियां हो रही हैं। वन मित्र नियुक्त किए जा रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि यह सरकार 5 वर्ष तक चलेगी। जयराम को अब सब्र से बैठ जाना चाहिए। पूर्व जयराम सरकार में प्रदेश में 2500 करोड़ का क्रिप्टो करंसी घोटाला हुआ। आखिर सरकार की नाक के तले यह कैसा धंधा पनपता रहा।

टॉप गियर में चल रही है सरकार
डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके और सीएम के बीच भ्रम फैलाने वालों की दुकानें नहीं चलेंगी। वह दोनों लगातार इस सरकार में सही दिशा में फैसले कर रहे हैं। सरकार टॉप गियर में चल रही है और एक के बाद एक गारंटियां पूरी हो रही हैं। भाजपा चिंता न करे, यह सरकार हर गारंटी भी पूरी करेगी और लोकसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा भी साफ करेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!