Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2024 09:57 PM
चम्बा जिले के साहो क्षेत्र में बर्फ पर पैर फिसलकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान जर्मो (43) पुत्र सुधिया निवासी गांव सरा डाकघर साहो जिला चम्बा के रूप में हुई है।
चम्बा (काकू): चम्बा जिले के साहो क्षेत्र में बर्फ पर पैर फिसलकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान जर्मो (43) पुत्र सुधिया निवासी गांव सरा डाकघर साहो जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जर्मो घराट चलाता था। वह घराट में कार्य निपटाने के बाद हर रोज शाम 4-5 बजे घर वापस लौट आता था, लेकिन सोमवार को वह देर शाम तक घर वापस नहीं आया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। वह उसे ढूंढने के लिए घराट की ओर निकल पड़े।
घराट से कुछ दूरी पर जर्मो को अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बर्फ पर पैर फिसलने के कारण जर्मो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here