कांगड़ा में कोरोना से 26 वर्षीय युवती की मौत, 3 पुलिस कर्मियों सहित 34 नए मामले

Edited By Vijay, Updated: 29 Oct, 2020 07:39 PM

death of corona patient and 34 new case in kangra

जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमित युवती की डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पालमपुर के बंदला की 26 वर्षीय युवती को 28 अक्तूबर को टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। यह युवती कोरोना संक्रमित...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमित युवती की डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पालमपुर के बंदला की 26 वर्षीय युवती को 28 अक्तूबर को टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। यह युवती कोरोना संक्रमित पाई गई थी और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त पालपमुर के बंदला की युवती को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में युवती का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवती की 28 और 29 अक्तूबर की रात को अस्पताल में निधन हो गया। जिला में अभी तक कोरोना संक्रमित 63 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

इसके अलावा जिला में वीरवार को 3 पुलिस कर्मियों सहित कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं तथा 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को राजपुरा कांगड़ा की 62 वर्षीय महिला, बही जंबल डाडासीबा के 42 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 42 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज की 25 वर्षीय युवती, चौक पंजालग लड़भड़ोल के 28 वर्षीय युवक, बाड़ी देहरा के 47 वर्षीय व्यक्ति, देहरा की 35 वर्षीय महिला, कनोल देहरा के 42 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह नगरोटा बगवां की 41 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं फतेहपुर पुलिस स्टेशन के 43, 56 और 52 वर्षीय व्यक्ति, भरमाड़ फतेहपुर की 55 वर्षीय महिला, मेहासकड़ ज्वाली के 48 वर्षीय व्यक्ति, रैहन फतेहपुर की 43 वर्षीय महिला, बंडी नागनपट्ट के 39 वर्षीय व्यक्ति और कांगड़ा की 38 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक गोपालपुर की 39 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 50 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक भवारना का 35 वर्षीय व्यक्ति, 9 वर्ष की बच्ची, 34 वर्षीय महिला, कांगड़ा के नंदरुल की 28 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के वार्ड नंबर 5 का 78 वर्षीय व्यक्ति व 74 वर्षीय महिला, शाहपुर के 35 व 53 वर्षीय महिलाएं, शाहपुर के नरुंह की 32 वर्षीय महिला, फतेहपुर के लहरुं के मिंटा की 52 वर्षीय महिला, बतरांहन की 42 वर्षीय महिला, राजा का तालाब के पंजासरा की 38 वर्षीय महिला, फतेहपुर के खीसकनियारा का 54 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के खटियार का 38 वर्षीय व्यक्ति, तथा राजा का तालाब की 48 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!