Edited By Vijay, Updated: 30 Jan, 2021 08:20 PM
नारी चिंतपूर्णी के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। उक्त 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई है। वह कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित में कार्यरत था। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे स्थानीय सिविल...
चिंतपूर्णी (सुनील): नारी चिंतपूर्णी के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। उक्त 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई है। वह कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित में कार्यरत था। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया लेकिन उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया था, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं शनिवार दोपहर को उसका निधन हो गया। गौरतलब है कि नारी गांव में कोरोना से दूसरी मौत हुई है। इस पहले एक नारी निवासी जोकि दिल्ली में रहता था, उसकी करीब 4 माह पहले दिल्ली में मौत हो गई थी।