मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार ले गई एक की जान, 3 घायल

Edited By Updated: 19 Feb, 2017 09:56 PM

death came as a speeding car went dead  3 injured

ऊना-बड़सर हाईवे पर रविवार सुबह एक होटल के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 राहगीर घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई।

बंगाणा: ऊना-बड़सर हाईवे पर रविवार सुबह एक होटल के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 राहगीर घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। घटना के उपरांत कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। घायलों की पहचान हरी राम, हरमेश त्यार व अशोक मंझयाणी जबकि मृत्यु का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान रामदास मौहखास के रूप में हुई है। उक्त दुर्घटना के घायलों को तत्काल स्वास्थ्य उपचार हेतु बंगाणा सी.एच.सी. ले जाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हरमेश को पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। 

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज 
बंगाणा पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। यातायात प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक उक्त दुर्घटना में संलिप्त अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल 4 लोग बंगाणा से पैदल जा रहे थे कि लठियाणी की तरफ से आ रही कार ने विपरीत दिशा में आकर टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बंगाणा पुलिस के इंस्पैक्टर प्रकाश चंद ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!