मंडी में बाजार बंद रहने की अफवाहों को DC मंडी ने किया खारिज

Edited By kirti, Updated: 20 Mar, 2020 03:37 PM

dc mandi rejects rumors of market closure in mandi

कोरोना वायरस के कारण आने वाले दिनों में बाजार बंद रहने की अफवाहों को डी.सी. मंडी ने खारिज किया है। इस मसले पर डी.सी. ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और सभी प्रकार की दुकानें खुली रखने की अपील की है ताकि जरूरत की सभी चीजें आम जनता ले...

मंडी (पुरुषोत्तम): कोरोना वायरस के कारण आने वाले दिनों में बाजार बंद रहने की अफवाहों को डी.सी. मंडी ने खारिज किया है। इस मसले पर डी.सी. ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और सभी प्रकार की दुकानें खुली रखने की अपील की है ताकि जरूरत की सभी चीजें आम जनता ले सके। इसी के साथ डी.सी. ने स्पष्ट किया है कि जिला में खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। लगातार प्रशासन सभी चीजों पर नजर रखे हुए है। डी.सी. ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि अभी तक कोई भी कोरोना वायरस पीडि़त मरीज नहीं है। बावजूद इसके एतिहातन सभी प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की ओर जारी सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले किसी भी व्यक्ति को 14 दिन के लिए घर में निगरानी में रखा जाएगा। स्वस्थ्य लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। केवल लोगों के सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति को ही मॉस्क पहनना चाहिए ताकि वायरस से बचा जा सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इसे फैलाएं। प्रशासन की ओर से समय-समय पर मीडिया के माध्यम से सभी प्रकार जानकारी जनहित में दी जा रही है। केवल इस जानकारी पर ही विश्वास करें। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला में प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों में केवल इमरजैंसी एंट्री ही दी जा रही है जबकि अनावश्यक लोगों की भीड़ पर भी रोक लगा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!