मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने डाडासीबा सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jun, 2024 09:41 PM

dadasiba chief minister hospital inspection

देहरा विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी दौरे के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाडासीबा के सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया।

डाडासीबा (सुनील): देहरा विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी दौरे के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाडासीबा के सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया। चुनावी जनसभा में पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे डाडासीबा खेल मैदान में हैलीकॉप्टर से उतरे। जहां से उन्हें चपलाह गांव में पहले से तय कार्यक्रम में जाना था लेकिन समय की परवाह किए बिना सीएम डाडासीबा अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डाडासीबा सिविल अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। सीएम ने हॉस्पिटल के निर्माणाधीन भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाडासीबा अस्पताल के लिए फंड की कमी नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र डाडासीबा अस्पताल का दर्जा 50 बिस्तर से बढ़ा कर 100 बिस्तर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाडासीबा के विकास में कमी नहीं आने देंगे।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!