गोबिंद सागर झील में शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, 3 माह में चलेंगे क्रूज और शिकारा

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2024 09:29 PM

cruise and shikara will run in gobind sagar lake

हिमाचल में साहसिक गतिविधियों व वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में जल्द शिकारा, क्रूज, बनाना राइड, सोफा राइड आदि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए टैंडर जारी हो चुके हैं।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल में साहसिक गतिविधियों व वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में जल्द शिकारा, क्रूज, बनाना राइड, सोफा राइड आदि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए टैंडर जारी हो चुके हैं। अब औपचारिकताओं को पूरा कर 3 माह में यहां पर क्रूज, शिकारा जैसी गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। करीब 3 माह पूर्व जिला बिलासपुर प्रशासन ने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। इसके बाद प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब टैंडर अवार्ड कर दिए गए हैं। टैंडर के माध्यम से चुनी गई कंपनी अगले 3 माह में गोबिंद सागर झील में अपनी गतिविधियां शुरू कर देगी। इस अवधि के दौरान कंपनी को सभी तैयारियों को पूरा करना होगा।

बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटीज शुरू होने के बाद जिला में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। पर्यटक गोबिंद सागर झील में विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटिज का लुत्फ उठा सकेंगे। बिलासपुर जिला के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिन्हित स्थानों पर आधारभूत ढांचा विकसित कर देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। कई जिलों में साहसिक पर्यटन की अपार संभावना है। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला बिलासपुर के बाद अन्य जिलों में भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

बिलासपुर के प्रति विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में मिलेगी मदद
बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा वर्ष 2022 की तुलना वर्ष 2023 में बढ़ा है। जहां वर्ष 2022 में 29333 विदेशी पर्यटक आए थे, वहीं वर्ष 2023 में 62806 विदेशी पर्यटकों के हिमाचल का भ्रमण किया लेकिन जिला बिलासपुर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर पाया और वर्ष 2023 में मात्र 5 विदेशी पर्यटक ही जिला बिलासपुर पहुंचे। यहां पर साहसिक गतिविधियां शुरू होने पर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!