Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2022 08:45 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के लगातार दौरे कर रहे हैं। उनके दौरों से सिर्फ निराशा हाथ लगी है। उन्होंने हिमाचल को कोई बड़ा तोहफा नहीं दिया। ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहीं।
सोलन (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के लगातार दौरे कर रहे हैं। उनके दौरों से सिर्फ निराशा हाथ लगी है। उन्होंने हिमाचल को कोई बड़ा तोहफा नहीं दिया। ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी आज प्रधानमंत्री उन मुद्दों पर एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं हैं। महंगाई के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी चुप रहते हैं। युवाओं को रोजगार देने की बात भी किया करते थे लेकिन अब कोई बात नहीं करते। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 5 वर्ष के कार्यकाल में भी हिमाचल में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ है, जिसका गुणगान वे कर सकें। उन्होंने शहर के ठोडो मैदान का निरीक्षण भी किया। यहां पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 14 अक्तूबर को रैली होने जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here