BJP के नाक के नीचे एम्बुलेंस रोड़ का कांग्रेस विधायक ने किया उद्घाटन (Video)

Edited By kirti, Updated: 18 Nov, 2018 05:57 PM

सोलन के स्लोगड़ा में शिव मन्दिर से दाउंसी एम्बुलेंस रोड़ का सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने रविवार को  उद्घाटन कर दिया। दरअसल यह उद्घाटन इतनी जल्दी में हुआ कि भाजपा कार्यकर्ता इस बात से बेखबर नजर आए। वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा के कार्यकर्ता...

सोलन(चिन्मय) : सोलन के स्लोगड़ा में शिव मन्दिर से दाउंसी एम्बुलेंस रोड़ का सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने रविवार को  उद्घाटन कर दिया। दरअसल यह उद्घाटन इतनी जल्दी में हुआ कि भाजपा कार्यकर्ता इस बात से बेखबर नजर आए। वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा के कार्यकर्ता इस सड़क का विधिवत उद्घाटन दिसंबर में करने जा रहे थे और उद्घाटन के लिए भाजपा नेताओं से समय लेने का प्रयास किया जा रहा था। जैसे ही इस बात की भनक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इस रोड़ का उद्घाटन आनन्फानन में करवा दिया।

इस मौके पर शांडिल ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही मॉरल कोड ऑफ कन्डक्ट लगा दिया था। जिसके चलते वह उद्घाटन नहीं कर पाए लेकिन अब विकास में वह किसी भी तरह का विरोध नहीं सहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर विरोध होगा तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम विकास है और विकास पर कोई राजनीति नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस रोड़ का उन्होंने उद्घाटन किया है उसको उन्होंने मंत्री होते हुए 62 लाख रूपए दिए थे। इसलिए वही इस सड़क का उद्घाटन भी कर रहे है। दूसरी ओर जब इस बारे में भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार  से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस उद्घाटन के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अगर इस तरह का उद्घाटन हुआ है तो यह बेहद गलत हुआ है। क्योंकि जिसकी सत्ता में कोई भी कार्य पूर्ण होता है वही सत्ता रूड पार्टी का प्रतिनिधि उस विकास कार्य का उद्घाटन करता है। इसलिए कांग्रेस द्वारा शुरू की गई यह परम्परा बिलकुल गलत है। जिसका भाजपा कड़े शब्दों में विरोध करती है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!