‘राफेल डील मामले में जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस’

Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2018 10:38 PM

congress misleading the people in the rafale deal case

राफेल डील मामले में कांग्रेस पार्टी देशहित को ताक पर रखकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है जबकि वास्तविकता यह है कि यू.पी.ए. सरकार के दौरान राफेल विमानों को ज्यादा कीमत पर खरीदकर देश को नुक्सान पहुंचाया जा रहा था।

शिमला: राफेल डील मामले में कांग्रेस पार्टी देशहित को ताक पर रखकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है जबकि वास्तविकता यह है कि यू.पी.ए. सरकार के दौरान राफेल विमानों को ज्यादा कीमत पर खरीदकर देश को नुक्सान पहुंचाया जा रहा था। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने यहां जारी बयान में उक्त बात कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने तो पूर्व यू.पी.ए. सरकार द्वारा तय की गई कीमत में से 57 अरब 61 करोड़ रु पए बचाए हैं।

पूर्व यू.पी.ए. सरकार ने डसाल्ट ऐविएशन कंपनी से किया था सौदा
भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि पूर्व यू.पी.ए. सरकार के दौरान यह सौदा डसाल्ट ऐविएशन कंपनी के साथ तय हुआ था लेकिन मोदी सरकार ने पूर्व की तुलना में बेहतर शर्तों के साथ इस सौदे को डसाल्ट ऐविएशन कंपनी के साथ न कर सीधा फ्रांस सरकार के साथ तय किया, जिससे 1.20 लाख हजार करोड़ की तय कीमत सीधे उतर कर 59 हजार करोड़ रुपए रह गई है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों को कमीशन न मिलने से परेशान कांग्रेस पार्टी अब व्यर्थ का हो-हल्ला कर रही है।

बहस करने की चुनौती करे स्वीकार
उन्होंने कहा कि इस डील की जानकारी सार्वजनिक न करने के मामले में भी कांग्रेस व्यर्थ का हल्ला मचा रही है। वर्ष 2007 में तत्कालीन रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने भी उस समय के रक्षा सौदों की जानकारी कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी को देने से इंकार कर दिया था। प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने की बजाय वे सार्वजनिक रूप से उनके साथ बहस करने की चुनौती स्वीकार करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!