CM सुक्खू का चुनावी रोडमैप तैयार, कांग्रेस के पूर्व विधायकों को घेरने के लिए खुद संभालेंगे मोर्चा

Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2024 11:31 PM

cm sukhvinder singh

हिमाचल के 6 विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चुनावी रोडमैप तैयार हो गया है। इसके तहत भाजपा की तरफ से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए गए कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को...

शिमला (राक्टा): हिमाचल के 6 विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चुनावी रोडमैप तैयार हो गया है। इसके तहत भाजपा की तरफ से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए गए कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को घेरने के लिए वे स्वयं फील्ड में मोर्चा संभालेंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर पहले धर्मशाला विधानसभा के दौरे पर जाएंगे और वहां एक दिन का प्रवास कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ चुनावी फील्ड सजाएंगे। इसके बाद वह सुजानपुर, गगरेट, कुटलैहड़, बड़सर और लाहौल-स्पीति विधानसभा का दौरा करेंगे और एक-एक दिन रुक कर चुनावी प्रचार को गति प्रदान करेंगे। 

सरकार काे अस्थिर करने के साथ ही खरीद-फरोख्त को बनाया जाएगा चुनावी मुद्दा
सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सत्ता और संगठन ने मिलकर जो रणनीति तैयार की है, उसके तहत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने और खरीद-फरोख्त को मुख्य रूप से मुद्दा बनाया जाएगा। जनता को अवगत करवाया जाएगा कि निजी स्वार्थ के लिए पूर्व विधायकों ने स्थानीय मतदाताओं के जनमत तक का सम्मान नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप आज संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में फिर से उपचुनाव करवाने पड़ रहे हैं। देखा जाए तो प्रदेश में उपजे सियासी समीकरण के चलते लोकसभा चुनाव से ज्यादा रोचक विधानसभा के उपचुनाव बनते दिख रहे हैं। ऐसे में जैसे जैसे आने वाले दिनों में सियासी पारा चढ़ेगा तो सत्ताधारी दल कांग्रेस और कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर भी गरमाता जाएगा।

प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस में संशय बरकरार
कांग्रेस में लोकसभा की 2 सीटों कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के साथ ही उपचुनाव की 6 सीटों के प्रत्याशियों को लेकर संशय बरकरार है। सूत्रों के अनुसार टिकट आबंटन को लेकर इसी सप्ताह दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है। ऐसे में प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद ही कांग्रेस का चुनावी प्रचार भी गति पकड़ेगा। वहीं कांग्रेस अपने बागी पूर्व विधायकों एवं उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी माहौल तैयार करने के लिए अभी से ही पार्टी टिकाऊ उम्मीदवार को चुनावी समर में उतारने का नारा देने में लगी हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!